फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाणित बीज पर अब किसानों को मिलेगा अधिक अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।
रबी फसलों की बुआई के लिए कृषि विभाग किसानों पर मेहरबान हुआ है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद किसानों को प्रमाणित बीज पर अब पहले से अधिक अनुदान दिया जाएगा। इसके साथ ही कृषि यंत्र खरीदने के इच्छुक किसानों को आनलाइन पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।


गेहूं व जौ के प्रमाणित बीज वितरण पर राज्य सरकार की ओर से अनुदान में 50 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। 400 प्रति क्विंटल से बढ़ाकर अनुदान 600 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। गेहूं के बीज पर केंद्र सरकार की ओर दिया जाने वाला 1000 प्रति क्विंटल अनुदान को सम्मिलित करके किसानों को 1600 प्रति क्विंटल का अनुदान दिया जाएगा। कृषि विभाग सहकारिता, यूपी एग्रो, एनएससी, इफ्को तथा उप्र बीज विकास निगम के बिक्री केंद्रों के साथ पहली बार एग्री जंक्शन केंद्रों व कृषक उत्पादक संगठनों(एफपीओ) की ओर से बीज विकास निगम के माध्यम से भी प्रमाणित बीज अनुदान पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। नई व्यवस्था में बिक्री केंद्रों की संख्या बढ़ने के साथ कृषकों को नजदीक के स्थानों से ही अनुदानित बीज मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि अधिकारी अवशेष कुमार ने बताया कि कृषि यंत्र मशीनरी बैंक आदि के लिए जिन किसानों ने पंजीकरण कराया है और अनुदान लेने के इच्छुक हैं वो विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सहमति दें।
-अनुदान में 50 प्रतिशत की वृद्धि की गई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें