अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।
नगर निकाय चुनाव में बीएलओ की ड्यूटी न करने के कारण आठ शिक्षकों के वेतन रोकने की कार्रवाई करने पर यूटा संगठन ने एसडीएम अजीतमल से मिलकर इस कार्रवाई को रोकने की मांग की। संगठन ने एसडीएम से निर्दोष अध्यापकों पर कार्रवाई रोकने व बिना लिखित आदेश के ड्यूटी लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
शनिवार को बेसिक शिक्षकों के संगठन यूटा के पदाधिकारी अजीतमल तहसील एसडीएम के दफ्तर पहुंचे। संगठन के मंडल अध्यक्ष नीरज राजपूत और जिलाध्यक्ष ओमजी पोरवाल ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि बीएसए द्वारा अजीतमल ब्लाक के आठ शिक्षकों का अक्तूबर माह का वेतन बीएलओ के कार्य न करने की वजह से रोक लिया गया जो कि न्यायसंगत नहीं है।
उन्होंने बताया कि बीआरसी पर शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी के संबंध में कोई लिखित आदेश नहीं रिसीव कराया गया। उसमें से कई शिक्षक मेडिकल अवकाश पर थे लेकिन उनका कोई पक्ष नहीं सुना गया। इस वजह से उन पर भी कार्रवाई अनुचित है।
संगठन ने एसडीएम से शिक्षकों का वेतन रिलीज कराने की मांग करते हुए बिना लिखित आदेशों के शिक्षकों को बीएलओ कार्य में लगाने के संबंधित दोषी पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर शशांक सैनी, प्रवीण त्रिपाठी, पीयूष पोरवाल, राहुल यादव व हेमंत कुमार सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
-कहा शिक्षकों पर जबरन थोपी जाते है अन्य काम
शराब उतारते युवक को पुलिस ने दबोचा
बेला (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में चौकी सहार के इंचार्ज ओपी बघेल ने रामनगर मल्हौसी गांव निवासी सुभाष राजपूत पुत्र जगदीश राजपूत को शराब उतारते हुए व शराब बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।