औरैया। जिले में सोमवार को 14 नए संक्रमित मरीज मिले है। जिसमें गेल गांव में चार संक्रमित मरीज मिले हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले में 14 नए संक्रमित मरीज मिलने से जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3279 जा पहुंची है। जबकि 21 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती। जिले में अब ठीक होने वाले कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3035 हो गई है। जिले में अब कुल एक्टिव केस 202 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 42 है। बताया कि सोमवार को जिले में पांच नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए। जिले में अब एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 65 हो गई है।
स्वास्थ्य टीमों ने जिले में आरटीपीसीआर के 805, ट्रू-नेट का एक और एंटीजन के 541 सैंपल लिए गए। बताया कि अब तक जिले में आरटीपीसीआर के 84750 सैंपल लिए गए। जिसमें 80331 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। सैफई लैब से अब 2399 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। बताया कि एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या चिचौली अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या चार हो गई है। जबकि होम आइसोलेशन में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या 174 हो गई है।
यहां मिले संक्रमित
भाग्यनगर ब्लॉक के गेलगांव में चार, एनटीपीसी में एक, एसपी आफिस में एक, शहर के मोहल्ला बदनपुर में एक, नरायनपुर में एक, सदर ब्लॉक के गांव सुंदरीपुर में तीन, पृथ्वीपुर में एक, सहार ब्लॉक के गांव अचानकपुर में एक, ऐरवाकटरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुदरकोट में एक संक्रमित मरीज मिला है।