फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया निवासी डॉ.रामकृष्ण हुए पीएफ क्षेत्रीय आयुक्त पर पदोन्नत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर विकास खंड के ग्राम पंहर निवासी आचार्य अखिलेश कुमार शास्त्री के पुत्र डॉ. रामकृष्ण त्रिपाठी को पीएफ क्षेत्रीय आयुक्त के पद पर पदोन्नति मिली है। डॉ. त्रिपाठी इससे पहले नासिक में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


डॉ. त्रिपाठी की प्रारंभिक शिक्षा गोपाल इंटर कालेज औरैया से हुई। उसके बाद उन्होंने लखनऊ स्थित सैनिक स्कूल से पढ़ाई की। इसके उपरांत ग्रेजुएशन के लिए तिलक महाविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने इंदौर स्थित देवी अहिल्या बाई होल्कर विश्वविद्यालय से एमएससी की। उन्होंने पीएचडी आगरा विश्वविद्यालय से पूरी की।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में कार्य करने से पहले उन्होंने प्रयाग स्थित राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर दो साल तक काम किया। यूपीएससी संघ लोक सेवा आयोग दिल्ली से ईपीएफओ में 2014 में चयन के उपरांत उन्होंने महाराष्ट्र स्थित अकोला में तीन साल तक पदस्थ रहे। जिले की इस प्रतिभा की उपलब्धि पाने पर शिक्षक नेता नितेंद्र सिंह सेंगर, अनुज पांडेय, रामकुमार गुप्ता, करुणेश तिवारी, वासु भदौरिया, सोनू गहोई, विवेक चौहान, पीयूष स्वर्णकार, संदीप श्रीवास्तव आदि ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. त्रिपाठी की प्रारंभिक शिक्षा गोपाल इंटर कालेज औरैया से हुई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें