फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमान्य विद्यालयों पर चलेगा का प्रशासन का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन

- डीएम की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक में रणनीति बनी
- संबंधित विद्यालयों के आसपास चस्पा होंगे नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। जिले में लंबे अरसे से संचालित हो रहे अमान्य विद्यालयों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में अमान्य विद्यालयों के आसपास नोटिस चस्पा करने और संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि किसी भी दशा में जिले में अमान्य विद्यालय संचालित नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन

डीएम श्रीकांत मिश्रा की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स की बैठक में एसडीएम सदर, बिधूना, अजीतमल, डीआईओएस, डायट प्राचार्य व बीएसए आदि अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बीएसए सूर्य प्रकाश सिंह ने कहा कि जिले में 128 अमान्य विद्यालय संचालित हो रहे हैं। शासन ने किसी भी दशा में अमान्य विद्यालय संचालित नहीं होने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां हो चुकी हैं। डीएम श्रीकांत मिश्रा ने औरैया, अजीतमल व बिधूना एसडीएम समेत डायट प्राचार्य, डीआईओएस व बीएसए को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित अमान्य विद्यालयों को प्रत्येक दशा में बंद कराने के निर्देश दिए। साथ ही अमान्य विद्यालय संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम ने अभिभावकों से अपील की कि विद्यालय के संबंध में भलीभांति जानकारी करने के बाद ही अपने बच्चों को दाखिले कराएं ताकि ऐसे विद्यालयों में कार्रवाई होने के समय बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। डीएम ने टास्क फोर्स गठित हुए आठ माह से अधिक समय बीतने के बाद भी किसी विद्यालय पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही अमान्य विद्यालयों के आसपास नोटिस चस्पा कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें