फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 13 दिन बाद पता चला राजमिस्त्री का था नाले में मिला शव

Wed, 25 Jun 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विलाप करते परिजन। - फोटो : विलाप करते परिजन।
विज्ञापन
बिधूना। चिरकुआ और आईटीआई के बीच स्थित नाले में बरामद हुए शव की 13वें दिन शिनाख्त हो सकी है। भाई ने उसकी पहचान राजमिस्त्री रामपाल के रूप में की है।
विज्ञापन

परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस अब उसका विसरा लैब भेजने की तैयारी में है।
कोतवाली इलाके में 12 जून को पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर नाले से एक युवक का शव बरामद किया था। पहचान न होने पर शव चिचौली स्थित मोर्चरी रखा गया था। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त कराने प्रयास किया, लेकिन कुछ पता न चलने पर पोस्टमार्टम के बाद शव का यमुना किनारे अंतिम संस्कार करा दिया था।
विज्ञापन

13 दिन बाद मंगलवार को परिजनों ने थाने पहुंचकर फोटो के आधार पर उसकी शिनाख्त रुरुकलां निवासी राजमिस्त्री रामपाल (40) के रूप में की। रुरुकलां निवासी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि उसका भाई रामपाल 12 जून को सुबह आठ बजे घर से गांव के ही एक युवक के साथ रठगांव में मकान निर्माण के लिए गया था।
मां राममूर्ति ने बताया कि गांव का एक युवक बेटे रामपाल को आठ दिन के काम के लिए ले गया था। जब आठ दिन बाद रामपाल घर नहीं लौटा तो उन्होंने 21 जून को युवक से संपर्क किया। युवक ने 22 जून को घर आकर बताया कि उसने रामपाल को काम के बाद 12 जून को ही बिधूना के पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया था।
उधर, मामले में परिजनों के संदेह पर गांव के आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस पेट्रोल पंप के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि 12 जून को मिले शव की पहचान हो गई है। परिजनों की आशंका पर गांव के युवक से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम में चोट के निशान नहीं मिले। विसरा को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें