औरैया। जिले में स्वास्थ्य कर्मी समेत 13 कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमण को देखते हुए जिले में चार हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी से कोरोना के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। वहीं पांच लोग ठीक होकर घर पहुंचे हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 3438 है। 3262 लोग स्वस्थ हो गई है। एक्टिव केस 131 हैं। जिले में अब कुल हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 38 हो गई। स्वास्थ्य टीमों ने आरटीपीसीआर के 647, ट्रू-नॉट के तीन और एंटीजन के 793 सैंपल लिए। सैफई लैब से 1270 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
यहां मिले संक्रमित
शहर के मोहल्ला नरायनपुर में एक, आवास विकास कालोनी में एक, सदर ब्लॉक के गांव जसवंतपुर में एक, भाग्यनगर ब्लॉक के कस्बा दिबियापुर के मोहल्ला लोहिया नगर में एक, अजीतमल ब्लॉक क्षेत्र में बाबरपुर के मोहल्ला अशोक नगर में एक, एलजी नगर अजीतमल में एक, गांव बल्लापुर में एक, बारेपुर में एक, बिधूना ब्लॉक क्षेत्र के गांव हसेरन में एक, पुराना बिधूना में एक, सहार ब्लॉक क्षेत्र के सीएचसी में एक, गांव अरियारी में एक संक्रमित मरीज मिला है। जबकि जनपद हमीरपुर का एक संक्रमित मरीज जिले में मिला है।