फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नियामतपुर बिहारी में ऊसर-बंजर में दर्ज होगी 13 एकड़ जमीन

Mon, 09 Jun 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बेशकीमती करीब 13 एकड़ जमीन अब ब्लॉक भाग्य नगर की ग्राम पंचायत नियामतपुर बिहारी में ऊसर व बंजर में दर्ज होगी। ये जमीन राजस्व दस्तावेजों में हेरफेर कर हथियाई गई थी।
विज्ञापन

इस पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला उर्फ ऊषा देवी व बेटे धीरेंद्र, आलोक, नितिन, बेटी ज्योति समेत करीब 28 लोग काबिज थे। तहसील सदर की कोर्ट में दायर वाद में एसडीएम सदर ने सभी फर्जी प्रविष्टियों को निरस्त कर जमीन ग्राम सभा में दर्ज करने का आदेश बीती 31 मई को दिया है।
वर्ष 1989 में ग्राम पंचायत नियामतपुर बिहारी में जोत चकबंदी आकार पत्र 45 पर पट्टा आवंटन की फर्जी आख्या दर्शाई गई थी। चकबंदी खत्म होने के बाद इसी आख्या के आधार पर खतौनी दर्ज करा ली गई। इसके बाद जमीन पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत परिवार के लोगों ने कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

इनके साथ ही अलग-अलग गाटों में दर्जनों लोगों ने फर्जी प्रविष्टियों के सहारे जमीन हथिया ली थी। इस तरह यहां पर 28 लोगों ने करीब 13 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया था।
इसकी शिकायत पर एसडीएम सदर राकेश कुमार ने इस फर्जीवाड़े की जांच कराई थी। जांच में शिकायत सही मिली थी। यह मामला सदर तहसील में एसडीएस कोर्ट में दर्ज हुआ था। दायर वाद में लंबे समय तक सुनवाई चली।
पक्ष और विपक्ष की दलीलों को सुनने के बाद एसडीएम सदर ने 31 मई 2025 को फैसला सुनाया। आदेश में उन्होंने ग्राम पंचायत नियामतपुर बिहारी में दर्ज गाटा संख्या 603 की जमीन को ग्राम सभा की ऊसर भूमि व अन्य जमीनों को ग्राम पंचायत की बंजर जमीन में दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इससे इन जमीनों पर काबिज लोगों में खलबली मच गई है।

फंफूद-दिबियापुर मार्ग पर है जमीन, अधिकांश काबिज लोग सपा से ताल्लुक रखते
बेशकीमती करीब 13 एकड़ जमीन फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर है। गेल व एनटीपीसी से सटी ग्राम पंचायत नियामतपुर बिहारी में फर्जी प्रविष्टियों से हथियाई गई जमीन पर करीब 28 लोग काबिज हैं, इनमें खाता संख्या 527, गाटा संख्या 68 ख में सर्वेश कुमार, हरिओम व शांती देवी, खाता संख्या 488, गाटा संख्या 165 ख में कौशल्या देवी, खाता संख्या 274, गाटा संख्या 22 में योगेंद्र सिंह काबिज हैं।
इसके अलावा सुनीता, संदीप, रीना यादव, खाता संख्या 494 व गाटा संख्या 84 में ज्ञान देवी, खाता संख्या 274 व गाटा संख्या 919 में योगेंद्र सिंह काबिज हैं। संदीप व सुनीता, खाता संख्या 494 व गाटा संख्या 52 ख शांती यादव के नाम दर्ज हैं।
इसी प्रकार खाता संख्या 286 व गाटा 186 में रमेश चंद्र, राजकुमार, खाता संख्या 63, गाटा संख्या 90 में उर्मिला देवी उर्फ ऊषा, खाता संख्या 10 व गाटा संख्या 603 में अजीश कुमार, संजय, अनिल, धीरेंद्र सिंह, आलोक, नितिन, ज्योति व ऊषा देवी दर्ज पाई।
खाता संख्या 536 व गाटा संख्या 19 में औशान सिंह, नीलेश व सुमन देवी व खाता संख्या 442 व गाटा 603 में विमलेश देवी के नाम दर्ज हैं। इन जमीनों पर काबिज अधिकांश लोग समाजवादी पार्टी से ताल्लुक रखते हैं।

सपा नेता धीरेंद्र की पत्नी भाग्यनगर से हैं ब्लॉक प्रमुख
नियामतपुर बिहारी ग्राम पंचायत में फर्जी प्रविष्टियों के जरिए हथियाई गई जमीन पर धीरेंद्र काबिज हैं। वह समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। इनकी पत्नी रेशमा देवी भाग्यनगर से ब्लॉक प्रमुख हैं। वह ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि भी हैं।

ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत नियामतपुर बिहारी में फर्जी प्रविष्टियों के जरिए हथियाई गई जमीन मामले में निरस्तीकरण के आदेश किए गए हैं। ये जमीन ग्राम सभा की ऊसर व बंजर श्रेणी में दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

- राकेश कुमार सिंह, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें