फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-बाइक की भिड़ंत में एक छात्र की मौत, दूसरा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंचौसी (औरैया)।
कानपुर से बीएससी की परीक्षा देने औरैया जा रहे बाइक सवार दो छात्र मंगलवार को दोपहर सदर कोतवाली क्षेत्र के चिचौली गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गए। इनमें से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। चालक हेलमेट नहीं पहने था। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और अधिक खून बह गया। घायल छात्र को पुलिस की सहायता से सौ शैय्या युक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
मंगलवार को दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कंचौसी निवासी भोला मिश्रा का पुत्र आकाश मिश्रा (22) बाइक से अपने दोस्त आयुष मिश्रा (23) पुत्र राजीव मिश्रा के साथ कानपुर से बीएससी की परीक्षा देने बाइक से कंचौसी आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र में दिबियापुर रोड पर द्विवेदी गेस्ट हाउस के पास पहुंची। तभी वह बाइक समेत सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आ गया। इससे आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक ट्रक के नीचे बाइक आते देख आसपास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। भीड़ को आता देख ड्राइवर ट्रक छोड़ भाग गया। इस बीच लोगों ने यूपी-100 पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवारों को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। जिसमें आयुष को चिंताजनक हालत में तत्काल सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद आयुष को कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया। परिजन घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक नंबर के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कानपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था
सदर कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसे में मौत का शिकार हुआ आकाश कानपुर में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी भी कर रहा था। कंचौसी में स्थित दर्शन महाविद्यालय में बीएससी का छात्र था। आकाश के बाबा केके मिश्रा जिले के रामगढ़ इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य होने के साथ-साथ नगर के मानस इंटर कॉलेज की कमेटी में भी हैं।

हादसे के वक्त आकाश हेडफोन से कर रहा था बात
आकाश घटना से चंद सेकेंड पहले परिजनों से फोन पर बात कर रहा था। बाइक चला रहा आकाश कान में हेडफोन लगाकर अपने घर वालों से बोल रहा था कि मैं आ रहा हूं मेरे सभी कागज तैयार रखना। अभी परिजन फोन पर उससे कुछ बात कर ही रहे थे कि तभी ट्रक के नीचे आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मेमो का इंजन खराब न होता तो शायद बच सकता था आकाश
कंचौसी निवासी आकाश के परिजनों ने बताया कि आकाश सुबह कानपुर से अपने घर आने के लिए पहले मेमो ट्रेन से आने वाला था। ऐन वक्त पर पनकी में ट्रेन का इंजन खराब होने के कारण उसने अपने किसी दोस्त की बाइक मांग ली और बाइक से औरैया रवाना हो गया। जहां हादसे का शिकार हो गया।

शोक में बंद हो गए कस्बे के प्रतिष्ठान
कस्बे के प्रतिष्ठित केके मिश्रा के पौत्र की मौत की खबर फैलते ही कस्बे के नहर बाजार, रेल बाजार, सब्जी मंडी औरैया रोड के प्रतिष्ठान शोक में बंद हो गए।


- ट्रक की टक्कर बाइक सवार छात्र की मौत, दूसरा घायल
- कोतवाली क्षेत्र के चिचौली गांव के पास हुआ हादसा
- कानपुर से बाइक से दोस्त के साथ बीएससी की परीक्षा देने जा रहा था

















































































































































































































































































































































































































































































































फोटो20एयूआरपी 15- आकाश मिश्रा (फाइल फोटो)
फोटो20एयूआरपी 16-ट्रक के नीचे फंसी बाइक।
फोटो20एयूआरपी 17- मौके पर जमा भीड़ और पुलिस बल।
फोटो20एयूआरपी 18- ट्रक के नीचे दबी बाइक को निकालते पुलिस कर्मी और ग्रामीण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें