फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिडंत में महिला सहित दो गंभीर, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
सदर कोतवाली क्षेत्र में इंडियन ऑयल चौकी के पास शनिवार दोपहर एक बाइक से महिला सहित जा रहे तीन लोगों को सामने से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जबकि चालक हेलमेट लगाए था तो उसको हल्की चोटें आईं। टक्कर मारने के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के नयनपुर्वा निवासी महेंद्र कुमार (30) चचेरे भाई प्रताप सिंह (30) व मां मुन्नी देवी (50) को एक ही बाइक से लेकर शनिवार दोपहर लगभग 1:30 बजे भोगनीपुर में किसी मंदिर में मनौती का प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। उनकी बाइक औरैया में इंडियन ऑयल चौकी क्षेत्र के हाईवे पर पहुंची तभी सामने से तेज रफ्तार दूसरे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे महेंद्र कुमार व उस पर सवार तीनों लोग बाइक सहित सड़क पर गिर गए। महेंद्र ने हेलमेट लगाया हुआ था। इस कारण से उसे मामूली चोट लगी। वहीं प्रताप सिंह व मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रताप सिंह व मुन्नी देवी को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। वहीं महेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया।
विज्ञापन


- बाइकों की भिड़ंत में महिला सहित दो घायल
- कन्नौज से बाइक से भोगनीपुर प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे
- जिला अस्पताल से दोनों घायल सैफई रेफर

























































































































































































































































































































































































































































































































































































फोटो24एयूआरपी 16- अस्पताल में भर्ती मुन्नी देवी
फोटो24एयूआरपी 17- घायल प्रताप सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें