फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छापेमारी कर तीन क्विंटल प्रतिबंधित गौमांस बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
कोतवाली क्षेत्र के जालौन गांव चौराहे के पास बीहड़ी क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस और उपकरण बरामद किया। पुलिस को आते देख आरोपी मौके से भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। एसआई ने सात नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास एवं गोवंश अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एसआई धर्मेंद्र सिंह शनिवार सुबह वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि शहर के जालौन चौराहे के पास बीहड़ी क्षेत्र में कुछ लोग प्रतिबंधित मांस काटकर बेच रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर एसआई धर्मेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बड़े पैमाने पर मांस का कारोबार संचालित होते देखा। पुलिस को आते देख आरोपी मौके से भागने लगे। जब पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने फायर करना शुरू कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस, एक तराजू, दो बांट, एक कुल्हाड़ा, चार छुरा बरामद किया है। एसआई धर्मेंद्र सिंह ने कोतवाली में सारिक, राजा, गुड्डू, तौसीब, सलीम, दिलशान, नौशाद व तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गोवध अधिनियम एवं हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


- पुलिस ने तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया
- पुलिस को आते देख आरोपियों ने की फायरिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें