फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में अवरोध कर रहे दो प्रधानों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। विकास खंड भाग्यनगर व सहार में डीपीआरओ ने अधिकारियों, खंड प्रेरकों व प्रधानों की बैठक लेकर मानक के अनुरूप शौचालय बनाए जाने के निर्देश दिए। बनारपुर व जमौली के प्रधान द्वारा शौचालय निर्माण में बाधक बनने की शिकायत पर डीपीआरओ ने कार्रवाई करने की बात कही।

डीपीआरओ केके अवस्थी ने एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, खंड प्रेरक तथा स्वच्छाग्रहियों के साथ बैठक कर शौचालय निर्माण में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने शौचालय निर्माण मानक एवं गुणवत्ता सुनिश्चित रखने, बेस लाइन सर्वे के अनुसार निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव की निगरानी समितियों को सक्रिय रखने एवं नियमित सुबह एवं शाम फालोअप करने के साथ-साथ ग्राम को शीघ्र ओडीएफ कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षित मिस्त्रियों को आन साइट प्रशिक्षण कराए जाने के निर्देश एडीओ पंचायत को दिए। डीपीआरओ केके अवस्थी ने कहा कि गांव की खुशहाली व तंगहाली से दूर करने के लिए साफ-सफाई जरूरी है। इसे महाअभियान के रूप में लें। उन्होंने ग्राम प्रधानों से शीघ्र गांवों को ओडीएफ कराने की अपील की। एडीओ पंचायत भाग्यनगर ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत व जमौली के ग्राम प्रधानों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के संचालन में किसी प्रकार से सहयोग न करने व योजना के संचालन में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत की। जिस पर डीपीआरओ ने उनके विरुद्ध पंचायत राज अधिनियम के तहत कार्रवाई प्रस्तावित किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें