फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हड़ताल के कारण रविवार को खुलेंगी 117 बैंक शाखाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहेगी। इसे देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रविवार को जिले की 117 से अधिक बैंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को सामान्य कार्य दिवस की तरह खोलने के निर्देश दिए हैं। एटीएम में पर्याप्त नकदी उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

बैंक ग्राहकों को एसएमएस और ईमेल भेजकर जरूरी काम निपटाने की सलाह दे रहे हैं। ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम का इस्तेमाल करने को कहा गया है। यह निर्णय लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए लिया गया है। 26 सितंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 28 सितंबर से हड़ताल शुरू हो जाएगी।
ऑल इंडिया वी बैंकर्स एसोसिएशन के सदस्य रघुवीर तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीयकृत बैंक सामान्य दिनों की तरह काम करेंगे। क्षेत्रीय ग्रामीण और अन्य बैंक भी रविवार को खुले रहेंगे। रविवार को ड्यूटी करने वाले अवाॅर्ड स्टाफ को द्विपक्षीय समझौते के तहत 200 प्रतिशत ओवरटाइम मिलेगा। अधिकारियों को बैंक प्रबंधन की ओर से निर्धारित राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें