फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत पंचमी के मौके पर शहर में धूमधाम से निकाली शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। वसंत पंचमी से पूर्व शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें मां सरस्वती की झांकी के साथ एक दर्जन से अधिक झांकियां रहीं। जगह-जगह नगरवासियों ने झांकियों की आरती उतारी। पुष्पवर्षा की व लोगों को जलपान कराया।
विज्ञापन



सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज निझाई मोहाल के तत्वावधान में वसंत पंचमी पूर्व शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को प्रधानाचार्य कुंवर सिंह पाल ने हरी झंडी व विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन कर रवाना किया। अन्य झांकियों की आरती की।

शोभायात्रा स्कूल से प्रारंभ होकर सदर बाजार, तहसील चौराहा, सुभाष चौक, संजय गेट, ब्लाक गेट, नेहरू इंटर कालेज मार्ग, पढ़ीन दरवाजा होते हुए वापस स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई। प्रधानाचार्य कुंवर सिंह ने बताया कि वसंत पंचमी हर साल स्कूल में धूमधाम से मनाई जाती है। इस बार वसंत पंचमी रविवार को है, इससे कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए शुक्रवार को शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में भगवान राम के दरबार, मां दुर्गा, रानी लक्ष्मीबाई, राधाकृष्ण, भगवान शिव आदि झांकियों के दर्शन नगरवासियों को कराए गए। शोभायात्रा का जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा व झांकियों की आरती उतारकर स्वागत किया। यात्रा में पचास से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया, जो हाथों में फूल, धनुष बाण लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मां सरस्वती की झांकी के साथ कई अन्य झांकियों ने बढ़ाई शान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें