फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रेस में दिलीप कुमार और रूपा ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के तत्वावधान में रविवार को साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आधा सैकड़ा युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। समापन पर बालक व बालिका वर्ग के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के तहत पांच किलो मीटर साइकिल प्रतिभागियों ने चलाई और सुभाष चौराहे पर पहुंचकर साइकिल प्रतियोगिता संपन्न हुई। दो चरणों में आयोजित प्रतियोगिता में बालक वर्ग में दिलीप कुमार ने प्रथम, सौरभ राजपूत ने द्वितीय, अजीत कठेरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रूपा ने प्रथम, शुभी कटियार ने द्वितीय, अंजली सचान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अनुराग पांडेय, करन शर्मा, यश निषाद, शिल्पा, निधि पटेल, रंजना आदि ने भी प्रतिभाग किया। इसके पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ इंडियन आयल से हुआ।

चौकी इंचार्ज ब्रजेश कुमार भार्गव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाद में विजेताओं को सुभाष चौराहे पर ट्रैफिक इंचार्ज शैलेश कुमार पांडेय ने पुरस्कृत किया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी के अलावा डॉ. हर्ष कुमार यादव, सीपी त्रिपाठी, शिवमंगल सिंह चौहान, विजय उपाध्याय, सतेंद्र भदौरिया, रजनीश द्विवेदी, राघवेंद्र मिश्रा, मनोज कुमार व अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें