फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा की संयुक्त बैठक में पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के गठबंधन की घोषणा होने के दूसरे दिन रविवार को दोनों दलों के संगठन पदाधिकारियों ने दिबियापुर के फफूंद रोड पर संयुक्त बैठक की। दोनों दलों के जिलाध्यक्षों ने पार्टी कार्यकताओं से एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव में जुटने का आवाहन किया।
विज्ञापन



सपा के जिलाध्यक्ष रामलखन प्रजापति ने कार्यकर्ताओं से कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सपाई-बसपा एक साथ मिलकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेंगे। बसपा के कानपुर मंडल जोन इंचार्ज अजित गौतम और जिलाध्यक्ष इंद्रेश गौतम ने कहा कि बसपा के कार्यकर्ता सपा के कार्यकर्ताओं का हर संभव सहयोग करेंगे। इस मौके पर सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कमलेश यादव एडवोकेट, ब्लॉक अध्यक्ष अछल्दा प्रदीप सविता, बृजेश यादव, सुग्रीव, जितेंद्र यादव, भंवर कठेरिया एवं कमल आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जबकि बसपा की ओर से दिबियापुर विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र दोहरे, प्रभारी शैलेंद्र दोहरे, लालू, सुनील, सतेंद्र, पंकज आदि बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती और कन्नौज सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दोनों दलों के जिलाध्यक्षों ने संगठन को सौंपी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें