फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया डिपो को मिलेंगी एक एसी और 10 नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। औरैया डिपो में शीघ्र ही 11 नई बसों का बेड़ा शामिल होने वाला है। इनमें से एक बस एसी होगी। परिवहन मंत्री ने डिपो को इसके लिए मंजूरी दे दी है। हालांकि यह बसें तभी मिलेंगी जब डिपो से संचालित खटारा बसों की नीलामी पूरी हो जाएगी। ऐसे में बसों को नीलाम करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि औरैया डिपो से 78 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 40 बसों की हालत खराब हो चुकी है। वर्तमान की जरूरत को देखते हुए औरैया डिपो के अधिकारियों ने परिवहन मंत्री से एक एसी बस समेत 11 नई बसों की मांग की थी। अधिकारियों की मानें तो परिवहन मंत्री ने इसकी संस्तुति दे दी है।

नई बसें तभी डिपो को मिलेंगी जब खस्ताहाल बसों की नीलामी होगी। इसके लिए कागजी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों ने चालक-परिचालकों की समस्या से भी परिवहन मंत्री को अवगत कराया। बताया कि डिपो की 78 बसों का संचालन करने के लिए 120 संविदा और 49 स्थायी चालकों के अलावा 102 संविदा परिचालक व 45 स्थायी परिचालक हैं।
विज्ञापन


78 बसों को देखते हुए यह संख्या कम हैं। ऐसे में बसों के संचालन में परेशानी होती है। इस कमी को दूर करने के लिए जल्द ही विभाग चालकों और परिचालकों की भर्ती करेगा। इसके लिए परिवहन मंत्री की ओर से हरी झंडी मिल गई है। एआरएम हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि नई बसों के संबंध में कागजी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया के पूरे होने में थोड़ा समय लगेगा। पुरानी बसों की नीलामी प्रक्रिया के बाद ही नई बसें डिपो को मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें