सरावन। पिछले एक सप्ताह से सरावन में रहने वाले बाशिंदों को बिजली विभाग की लापरवाही चलते रोशनी नसीब नहीं हो पा रही है। लगभग दस हजार की आबादी वाला कस्बा शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है। कस्बा सरावन के 33 केवी के टाउन फीडर का मुख्य ट्रांसफार्मर को फुंके सात दिन हो गए हैं। इन सात दिन में विद्युत विभाग पांच ट्रांसफार्मर भेज चुका है, लेकिन लगते ही एक-एक कर सभी ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं।
ज्ञात हो कि पहले बकरीद के दिन ट्रांसफार्मर फुंका था, उसे बदला गया और फिर वह कुछ घंटों बाद धड़ाम हो गया। इसके बाद अभी तक पांच बार ट्रांसफार्मर बदला जा चुका है, लेकिन थोड़ी देर बाद ही ट्रांसफार्मर फिर दगा दे जाता है।
ग्रामीण कनेक्शन धारी नासिर मंजूरी, वहीद डब्बू, नरेंद्र सोनी आदि ने बताया कि जेई जेके यादव ने झांसी से लेकर उरई अधिशासी अभियंता को सरावन में लगातार फुंके ट्रांसफार्मर आपूर्ति किए जाने की शिकायत की है। सरावन निवासी नरेंद्र सोनी, शिव कुमार, कमलापत कुशवाहा आदि ने विधायक माधौगढ़ एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष से भी इसकी शिकायत की, पर कोई सुनवाई नहीं हुई हैं।
बोले कि मुख्यमंत्री ने 72 घंटे में ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर बदलने का आदेश दिया है लेकिन बिजली विभाग में कोई नहीं सुनता हैं। ग्रामीणों ने धमकी दी कि अगर सरावन टाउन फीडर का मुख्य ट्रांसफार्मर जल्द नहीं बदला गया तो सरावन 33केवी सब स्टेशन का घेराव कर आपूर्ति ठप कराई जाएगी।
ग्रामीणों का आरोप है कि जब इन घटिया ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति की शिकायत जब उरई में स्टोर इंचार्ज अमित खरे से की तो उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर झांसी से रिपेयेरिंग होकर आते हैं, हम कुछ नहीं कर सकते हैं।
ट्रांसफार्मर जल्द न बदला गया तो सब स्टेशन का ग्रामीण करेंगे घेराव
अमर उजाला ब्यूरो