अमर उजाला ब्यूरो
कदौरा (जालौन)। ब्लाक सभागार में पेयजल समस्या, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, के सम्बंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी अजितेश कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में रिबोर हैंडपंप हैं, उनकी सूची जल्द ब्लाक में दें और जिनका सत्यापन हो गया है, उन्हें जल्दी सही कराएं। इस दौरान लोगों ने मौरंग की कमी से अधूरे आवास की समस्या भी बताई।
सामूहिक मुख्यमंत्री विवाह योजना पर उन्होंने कहा कि गरीबों की सूची बना कर ब्लाक में रजिस्ट्रेशन कराएं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के जिन लाभार्थियों का काम शुरू हो गया है उनको पहली किस्त जल्द दिलाई जाए और जिनके आवास पूर्ण हो गए हैं उनका भुगतान कराया जाए। ग्राम प्रधान गुलोली अब्दुल हई ने बताया कि हैंडपंप रिबोर कराने का स्टीमेट कुछ और है लेकिन फर्म वाले दुकानदार 18 प्रतिशत जीएसटी की मांग कर रहे हैं। इस पर खंड विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सिर्फ 12 फीसदी जीएसटी कटेगी।
सेवाराम पाल, रामकुमार, अर्चना तिवारी ने कहा कि मौरंग न मिलने से लाभार्थियो के आवास आधे अधूरे पड़े हैं। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि जल्द ही इस समस्या से शासन को अवगत कराकर निदान कराया जाएगा। इस मौके पर सचिव रामकुमार, मोहित त्रियहिया, जगत नारायण, धीरेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, लघु सिंचाई अभियंता देशराज सिंह, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी सन्तोष गौतम, प्रवीण द्विवेदी ,शिवकुमार गुप्ता आदि रहे।
-खंड विकास अधिकारी ने पेयजल संकट दूर करने के निर्देश दिए