फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जमाफ होने के बाद भी बैंक ने जमा करने का बनाया दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेला (औरैया)। सरकार की कर्ज माफी योजना के तहत लाभान्वित होने के बावजूद बैंक किसानों से बैंक रुपये जमा करने का दबाव बना रही है। कुर्की की धमकी दी है। किसानों ने डीएम से शिकायत कर गुहार लगाई है।

ग्राम पंचायत पटना निवासी लालाराम व रामसरन ने डीएम को दिए पत्र में बताया कि उनका पूर्वांचल बैंक की शाखा मल्हौसी में केसीसी खाता है। गंगादीन का 69500 रुपये व लालाराम का 33836 रुपये का ऋण था। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण जमा नहीं कर सके। सरकार ने किसान ऋण माफी योजना के तहत कर्ज माफ कर दिया। ककोर मुख्यालय से प्रमाण पत्र भी मिल गया था।
विज्ञापन


कुछ दिनों पश्चात बैंक मैनेजर से खाते की जानकारी करने गए तो शाखा प्रबंधक ने बताया कि उनका कर्ज माफ नहीं हुआ है। कर्ज माफी का प्रमाणपत्र दिखाया तो शाखा प्रबंधक ने अमान्य कर दिया। कहा कि अगर पैसे जमा नहीं करोगे तो तुम्हारी आरसी काट कर संपत्ति कुर्की हो जाएगी। किसानों ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। डीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


पूर्वांचल बैंक प्रबंधक मल्हौसी जेएन सक्सेना ने बताया कि कुछ किसानों के लेखपालों ने रकबा गलत चढ़ाया गया है, जिससे उनका कर्जमाफी ज्यादा आ गया है। इसे शासन ने फिलहाल रोक दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें