फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी के कारण यहां डेंगू वार्ड को खुद डेंगू होने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। जिला अस्पताल की साफ-सफाई की व्यवस्था लचर है। द्वितीय तल पर बनाए गए डेंगू वार्ड के सामने गंदगी फैली हुई है और दीवारें पीक से रंगी र्हुइं। डेंगू वार्ड साफ सुथरा होना चाहिए मगर वार्ड बनाकर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।


जिला अस्पताल के ओपीडी में हर रोज सैकड़ों मरीजों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन साफ-सफाई के नाम पर औपचारिकतावश झाड़ू लगा दी जाती है। इससे ओपीडी, होम्योपैथिक कक्ष के बाहर गंदगी फैली रहती है मगर कोई ध्यान देने वाला नहीं है। इस समय बरसात के कारण वायरल, मलेरिया का प्रकोप फैला हुआ है। आसपास जिलों में डेंगू के मरीज मिलने से अलर्ट भी है। इसके बाद भी अस्पताल प्रशासन सफाई व्यवस्था की ओर मुस्तैद नहीं दिख रहा है। जिस कारण यहां आने जाने वाले मरीजों व तीमरदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


जुलाई में बनाया गया डेंगू वार्ड, जिसके आस-पास साफ-सफाई होना अनिवार्य है। लेकिन उसके बगल में ही बना स्टोर खुला हुआ पाया गया और इसके साथ ही वहां पर पड़े गत्ते में पॉलीथिन, एक्सपायर दवाएं पड़ी हुई है। जबकि डेंगू वार्ड के पास स्वच्छता होना अति आवश्यक है। क्योंकि गंदगी में मच्छरों का खतरा और अधिक बढ़ जाता है।

ओपीडी के पास द्वितीय तल पर कुष्ठ रोग कक्ष के पास जमीन में गिरी डस्टबिन और कूड़ा यहां की पहचान है। यहां पर कई बार गदंगी मिलने पर सफ ाई कर्मियों को फटकार लगाई गई। मगर व्यवस्था सुधरने का नाम नही ले रही है।

ओपीडी के बगल से होम्योपैथिक कक्ष तक जाने वाली सीढ़ियाें की दीवारें पान की पीक से रंगी हुई पाई र्गइं। कर्मचारी इसके लिए तीमारदारों पर आरोप लगाते है। अगर ऐसा है तो फिर रोक लगाकर कड़ी कार्रवाई क्यों नही की जा रही।
विज्ञापन



अस्पताल की साफ-सफाई का ठेके पर दिया गया है। जिन्हें कड़े शब्दों में बता दिया गया है कि अगर अस्पताल में जल्द फैली अव्यवस्था को सुधारा नहीं गया तो उन्हें हटा दिया जाएगा। वह खुद निरीक्षण कर कार्रवाई करेंगे।
हीरा सिंह, सीएमएस

-जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था लचर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें