मुरादगंज (औरैया)। पशुपालन विभाग ने बीहड़ के गांव बबाईंन में जर्नटिक इंप्रूवमेंट ऑफ़ गोट एंड शीप योजना के तहत जनपद स्तरीय बकरी मेले का आयोजन हुआ। अपर पशु निदेशक एसपी वर्मा ने कहा कि जमुनापारी नस्ल को संरक्षित और संवर्धित करने की आवश्यकता है। सरकार से पशुपालकों को प्रोत्साहन के तौर पर तीन हजार की राशि प्रति मवेशीमिल रही है। राशि पंजीकरण के उपरांत उसके बैंक खाते में दी जाएगी। जिसकी समय-समय पर चिकित्सीय जांच और टीकाकरण नि:शुल्क किया जाएगा। राजकीय बकरी अनुसंधान केंद्र मखदूम मथुरा के डायरेक्टर गोपालदास ने मौजूद किसानों को नस्ल की विशेषताओं और संवर्धन के उपायों को बताया।
जिला पशु चिकित्सधिकारी ने पशुपालकों से योजना का लाभ उठाने की बात कही। मेले में योजना का लाभ लेने के लिए एक सैकड़ा से अधिक पंजीकरण और टीकाकरण किए गए साथ ही विभाग ने मौजूद मवेशियों का पशु बीमा भी किया। इस मौके पर डॉ कमल किशोर राजपूत, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. कैलास बाबू, डॉ. ह्रदेश कुमार, अनिल, डॉ. डी के शर्मा, डॉ एमपी वर्मा और पैरावेट राजवीर सिंह, सुनील कुमार, लक्ष्मी, विजय सिंह और चुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।
-पशुपालकों को नस्ल संवर्धन को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि
अमर उजाला ब्यूरो