फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

265 शिकायतों में 11 का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर, अजीतमल तथा बिधूना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 265 शिकायते आईं जिनमें 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में सभागार में आयोजित समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को तय समय में शिकायतों के निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस पर कुल 119 शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर डीएम श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीडी जीपी गौतम, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी अनिल कुमार जाटव, डीपीआरओ कमल किशोर समेत सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

अजीतमल प्रतिनिधि के मुताबिक, तहसील सभागार में एसडीएम विजय प्रताप सिंह तथा बीडीओ राजेश कुरील ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कुल 63 शिकायतें आईं जिसमें एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। नायाब तहसीलदार वंदना कुशवाह, दिव्यमूर्ति मिश्रा, केएन यादव आदि मौजूद रहे। बिधूना प्रतिनिधि के मुताबिक, तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में 89 शिकायतों में नौ का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम प्रवेंद्र सिंह, तहसीलदार राजकुमार चौधरी, नायव तहसीलदार प्रेमचंद्र पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पीएम आवास निर्माण के लिए देखी जमीन
संपूर्ण समाधान दिवस के बाद एडीएम विजय बहादुर सिंह तथा एसडीएम प्रवेंद्र कुमार, तहसीलदार राजकुमार चौधरी ने नगर के किशनी रोड पर भूमि संख्या 130 व भूमि संख्या 191 को प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण के लिए देखा। एडीएम ने एसडीएम को इस बाबत आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें