फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली केंद्र पर मिलीं खामियां, एमडी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिजली विभाग के महाप्रबंधक (एमडी) ने मंगलवार को अचानक औरैया बिजली केंद्र पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एमडी को बिजली केंद्र के अलावा ट्रांसफार्मर यार्ड में काफी गंदगी पाई। साथ ही जन उपयोगी सूचनाओं का अभाव मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मिले एसडीओ व जेई को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आगरा से कानपुर जाते समय अचानक बिजली केंद्र औरैया के निरीक्षण को पहुंचे एमडी सुरेश वर्मा ने एक नंबर बिजली केंद्र पर व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने बिजली केंद्र के अलावा, एसडीओ कार्यालय परिसर व ट्रांसफार्मर यार्ड में काफी गंदगी पाई। एमडी सुरेश वर्मा ने बताया कि गुणवत्तापरक बिजली देने के लिए मशीनों व उसका अनुरक्षण का रखरखाव ठीक होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान ट्रांसफार्मर में भी तेल कम पाया गया।

बताया कि अधिकारियों की अनदेखी से आम जनता को जन उपयोगी सूचनाओं की जानकारी न हो पाने से उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता होगा। उन्होंने जन उपयोगी सूचनाओं के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बिल जमा करने के स्थान पर जगह का अभाव होने के कारण कार्यालय को नई बिल्डिंग में स्थानांतरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। बिजली का बिल जमा करने के स्थान पर उपभोक्ताओं के बैठने की भी कोई व्यवस्था न होने पर उसका इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद वह कानपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें