फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के संकट से जूझ रहे आर्यनगर के वाशिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। शहर के आर्यनगर मोहल्ले में इन दिनों पानी का संकट गहराया हुआ है। मोहल्ले में करीब आठ हैंडपंप लगे हैं जिनमें से 4 हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। ऐसे में यहां के लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। मोहल्ले वालों ने जल निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत कई बार की लेकिन इस ओर कोई सुनवाई नहीं हुई।

मोहल्ले में आधे से ज्यादा हैंडपंप खराब होने से यहां के लोगों को दूसरे के घरों व दूर से पानी भरना पड़ता है। मोहल्लेवासियों ने कई बार जिला प्रशासन व जल निगम के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्या से निजात दिलाए जाने की गुहार लगाई लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले के कपूर सिंह, डीके शुक्ला, अंबुज मिश्रा, आशू मिश्रा, रामजी बाजपेई, अवनीश अवस्थी, अंबिका मिश्रा ने बताया कि गर्मी का मौसम पूरा बीत गया है कई बार ज्ञापन सौंपने के बाद भी अभी तक खराब हैंडपंपों को दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस समस्या से निजात नहीं मिला तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारी की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें