फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल बना दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थ्यों की विज्ञान से जुड़ी जानकारियों पर श्री गांधी इंटर कालेज उरई के पंतहाल में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। बाल विज्ञानियों ने जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण एवं मानव कल्याण में विज्ञान का महत्व आदि विषयों पर मॉडल बनाए। सर्वश्रेष्ठ छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन


श्री गांधी इंटर कालेज में माध्यमिक स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने किया। कक्षा 9 से 10 तक के जनपद के 65 विद्यालयों के छात्र, छात्राओं ने वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, गणित भौतिकी आधारित खेल आदि विषयों पर मॉडल बनाए और एक-दूसरे की जिज्ञासाएं शांत कीं।

जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने बाल विज्ञानियों से विज्ञान से जुड़ी जानकारियां लीं और सर्वश्रेष्ठ 20 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया। सर्वश्रेष्ठ बाल विज्ञानियों को एक-एक हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। प्रदर्शन में छात्रों ने बोतल से गुब्बारा फुलाना, जल में आग लगाना, केले को अंदर से काटना, कागज पर फोटो बनाना आदि का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


डीएम ने समस्त बाल विज्ञानियों के स्टालों पर जाकर उनके बनाए मॉडलों का निरीक्षण किया और उसने जानकारी ली। वहीं उन्होंने नए एप का क्रियान्वयन किया। जिसका नाम ‘कौन बनेगा नन्हा कलाम’ रखा गया। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान और मॉडल तक सीमित न रहें विज्ञान जानकारी का नाम है।

हम अपनी सोच को वैज्ञानिक रखें। हमारे अंदर क्यों, कैसे, क्या जैसे प्रश्न हमेशा रहने चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जयदेव नगाइच ने किया। आभार रविशंकर अग्रवाल ने व्यक्त किया। इस दौरान निशा दुबे, रमाकांत द्विवेदी, राकेश निरंजन, देवेंद्र कुमार झां, कुसुमलता शाक्यवार, अनिल कुमार गुप्ता, सुरेंद्र सिंह यादव, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-विज्ञान प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ छात्रों को किया गया पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें