फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 पीठासीन, 12 मतदान अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Thu, 02 Feb 2017 11:02 PM IST
औरैया
विज्ञापन
elections - फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के प्रशिक्षण से गायब रहने वाले 23 पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ व प्रभारी अधिकारी कार्मिक सत्येंद्र नाथ चौधरी ने इसके लिए सीएमओ, डीआईओएस व बीएसए समेत संबंधित विभागों के अफसरों को पत्र लिखा है। इन्हें दो दिन में कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रभारी अधिकारी ने बताया कि 30 जनवरी तक आयोजित प्रशिक्षण से पीठासीन अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना के सिद्घार्थ शंकर ओप्टो, जनसहयोगी इंटर कालेज बूढ़ादाना के नत्थू सिंह, गांधी इंटर कालेज बिधूना के मुरारीलाल शुक्ला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय समई सहार के विजय बहादुर, बजरंग जूनियर हाईस्कूल खरका के संतोष कुमार, पुर्वा पसा बिधूना के प्रधानाध्यापक हरीओम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़ा के कौशल किशोर दीक्षित, चकबंदी अधिकारी अजय प्रकाश दीक्षित, भियांपुर के प्रधानाध्यापक हनुमंत सिंह, वन दारोगा गणेश कुमार पाठक व भारतीय विद्यालय के शिक्षक रमेश चंद्र दिवाकर प्रशिक्षण से नदारद रहे। 

प्रथम मतदान अधिकारी बदनपुर के शिक्षक आलोक सक्सेना, टड़वा रंगिवा के शिक्षक चंद्रभान, महाराजपुर के शिक्षक मोहन दास, सीबीआई दिबियापुर के क्लर्क दिलीप शर्मा, एसबीआई अजीतमल के रोकड़िया  रमाशंकर वाजपेई, अनूप सिंह, जवाहरपुर के शिक्षक सलीम, नगला जरैला के शिक्षक अरविंद कुमार, पलिया के शिक्षक मांगेलाल, नेबिलगंज के शिक्षक इशाद मोहम्मद, पीएनबी ऊंचा के दालचंद्र व बाबूलाल प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन



 प्रभारी अधिकारी ने संबंधित विभागों के सीएमओ, डीआईओएस, बीएसए, प्रभागीय वन अधिकारी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, शाखा प्रबंधक सीबीआई, पीएनबी तथा एसबीआई एडीवी अजीतमल से गायब रहे पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों पर दो दिन के अंदर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इन पर कार्रवाई के निर्देश से अन्य कर्मचारियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें