विधानसभा चुनाव के प्रशिक्षण से गायब रहने वाले 23 पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ व प्रभारी अधिकारी कार्मिक सत्येंद्र नाथ चौधरी ने इसके लिए सीएमओ, डीआईओएस व बीएसए समेत संबंधित विभागों के अफसरों को पत्र लिखा है। इन्हें दो दिन में कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रभारी अधिकारी ने बताया कि 30 जनवरी तक आयोजित प्रशिक्षण से पीठासीन अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना के सिद्घार्थ शंकर ओप्टो, जनसहयोगी इंटर कालेज बूढ़ादाना के नत्थू सिंह, गांधी इंटर कालेज बिधूना के मुरारीलाल शुक्ला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय समई सहार के विजय बहादुर, बजरंग जूनियर हाईस्कूल खरका के संतोष कुमार, पुर्वा पसा बिधूना के प्रधानाध्यापक हरीओम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़ा के कौशल किशोर दीक्षित, चकबंदी अधिकारी अजय प्रकाश दीक्षित, भियांपुर के प्रधानाध्यापक हनुमंत सिंह, वन दारोगा गणेश कुमार पाठक व भारतीय विद्यालय के शिक्षक रमेश चंद्र दिवाकर प्रशिक्षण से नदारद रहे।
प्रथम मतदान अधिकारी बदनपुर के शिक्षक आलोक सक्सेना, टड़वा रंगिवा के शिक्षक चंद्रभान, महाराजपुर के शिक्षक मोहन दास, सीबीआई दिबियापुर के क्लर्क दिलीप शर्मा, एसबीआई अजीतमल के रोकड़िया रमाशंकर वाजपेई, अनूप सिंह, जवाहरपुर के शिक्षक सलीम, नगला जरैला के शिक्षक अरविंद कुमार, पलिया के शिक्षक मांगेलाल, नेबिलगंज के शिक्षक इशाद मोहम्मद, पीएनबी ऊंचा के दालचंद्र व बाबूलाल प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे।
प्रभारी अधिकारी ने संबंधित विभागों के सीएमओ, डीआईओएस, बीएसए, प्रभागीय वन अधिकारी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, शाखा प्रबंधक सीबीआई, पीएनबी तथा एसबीआई एडीवी अजीतमल से गायब रहे पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों पर दो दिन के अंदर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इन पर कार्रवाई के निर्देश से अन्य कर्मचारियों में खलबली मच गई है।