ओरैया। योग आयोजन समिति दिबियापुर एवं जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दिबियापुर नगर के सेहुद धाम मंदिर में 21 जून को संपन्न होगा।
योग आयोजन समिति दिबियापुर के संयोजक एवं जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के चेयरमैन राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य और दिव्य मनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रहीं हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में योग आयोजन समिति के संरक्षक डाॅ. रामचंद्र दीक्षित पूर्व प्रधानाचार्य, अरुण कुमार त्रिपाठी पूर्व प्रधानाचार्य, राम कुमार अवस्थी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, एसएस शर्मा सेवानिवृत्त इंजीनियर आदि योग साधकों का विशेष सहयोग मिल रहा है।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने दिबियापुर नगर और क्षेत्रीय लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून पर सेहुद धाम हनुमान मंदिर में सुबह पांच बजे पहुंचकर कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।