फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 216 किमी. लंबी 102 सड़कों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
फोटो-19-बिलराया-पनवाड़ी मार्ग में होता चौड़ीकरण का काम।संवाद
विज्ञापन
औरैया। जनपद में ग्रामीण और शहरी परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने एक बड़ा कदम उठाया है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड जिले की कुल 102 जर्जर और खराब सड़कों का उच्चीकरण तथा नवीनीकरण करा रहा है। इस परियोजना के तहत कुल 216.26 किलोमीटर लंबी सड़कों का सुदृढ़ीकरण व नवीनीकरण कार्य किया जाना है।
विज्ञापन

शासन स्तर से इस परियोजना के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। विभाग को अब तक 856.95 लाख रुपये की धनराशि भी जारी की गई है। वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जबकि कुछ सड़कों के टेंडर पूरे हो चुके हैं। विभाग तय समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयास कर रहा है। अब तक कुल लक्ष्य का एक बड़ा हिस्सा, 108.57 किलोमीटर का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करा लिया गया है। इन सड़कों के नवीनीकरण का काम पूरा होने के बाद जिले की ये 102 सड़कें पूरी तरह से नई और चमकती हुई नजर आएंगी।
इन सड़कों के सुधरने से आम जनता, राहगीरों और वाहन चालकों के लिए आवागमन बेहद सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। नवीनीकरण अभियान के दायरे में कई महत्वपूर्ण और व्यस्त ग्रामीण व संपर्क मार्ग शामिल किए गए हैं। विभाग की प्राथमिकता सूची के अनुसार मुख्य सड़कों में ककोर कंचौसी मार्ग प्रमुख है।
विज्ञापन

इसके अलावा बिलराया पनवाड़ी मार्ग और बीझलपुर का रास्ता भी इस परियोजना में सम्मिलित है। इन मार्गों के बनने से आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। इससे जिला मुख्यालय तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा। लंबे समय से खराब रास्तों की समस्या झेल रहे लोगों को इन सड़कों के सुधरने से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अमर सिंह ने कहा कि शासन से प्राप्त बजट का उपयोग करते हुए पारदर्शिता और तेजी के साथ निर्माण कार्य आगे बढ़ा रहे हैं। विभाग लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है ताकि समय पर काम पूरा हो सके और आम जनता को इसका सीधा लाभ व सहूलियत मिल सके। विभिन्न प्रोजेक्ट साइट्स पर 50 से 60 प्रतिशत तक का निर्माण कार्य पूरा भी किया जा चुका है। शेष बची सड़कों पर भी तेज गति से काम चल रहा है।
इन सड़कों का होना है कायाकल्प
पूरनपुर लिंक रोड से अटसू अछल्दा तक। औरैया दिबियापुर रोड पर भरतपुर भट्ठा से शिवकरपुर(पुरवा मल्लाहन) होते हुए तुर्कीपुर चिपर सिंह होते हुए औरैया दिबियापुर रोड तक। ग्राम गनुपुर से लेकर राजपुर तक और बिलराया पनवाड़ी मार्ग से बरियारेमऊ संपर्क मार्ग तक सड़कें बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें