फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कंपनी पैरामिलिट्री व एक कंपनी पीएसी फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले को एक कंपनी पैरामिलिट्री व एक कंपनी पीएसी फोर्स मुहैया कराया गया है। यह फोर्स एक माह तक जिले में रहकर निष्पक्ष मतदान कराने को तैनात रहेगी। थाना क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट व थाना प्रभारियों के साथ भ्रमण भी करेगा।
विज्ञापन



चुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर शासन स्तर से जिले को दो कंपनी फोर्स उपलब्ध कराया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि डीजीपी महोदय की ओर से जिले को एक कंपनी पैरामिलिट्री व एक कंपनी पीएसी जवानों की उपलब्ध कराई गई है। इन दोनों कंपनियों के साथ प्रतिदिन जिले के किसी न किसी थाना क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट व थाना प्रभारी की मौजूदगी में भ्रमण कर लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने को प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेषकर बर्नेबुल व अपराधी बाहुल्य क्षेत्रों व बूथों पर यह फोर्स तैनात रहकर निष्पक्ष मतदान कराने में सहयोग करेगा।


उन्होंने बताया कि जिले में इन दिनों लगातार पुलिस की ओर से अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबारियों, ईनामी बदमाशों आदि को पकड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने चुनाव को हर हाल में निष्पक्ष व निर्विघ्न संपन्न कराने की बात कहते हुए चुनाव प्रभावित करने वालों को चेतावनी दी है कि वह किसी भी हालत में अपने मंसूबों को पूरा करने का प्रयास न करें अन्यथा उन्हेें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। बताया कि इनमें एक कंपनी औरैया व दूसरी कंपनी बिधूना में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जिले में पहुंची एक कंपनी पैरामिलिट्री व एक कंपनी पीएसी फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें