फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे शौचालय मिलने पर लगाई कर्मचारियों को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद/सिरसाकलार। जिलाधिकारी ने कुठौंद ब्लाक परिसर व गांवों का औचक निरीक्षण कर ओडीएफ ग्रामों की जानकारी ली। फिर वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लाभार्थियों की भी फाइलों का सत्यापन किया। वहीं उन्होंने गांवों के अधूरे शौचालयों को लेकर अधीनस्थों को फटकार लगाकर निर्देश दिए कि हर हाल में दो अक्तूबर तक गांवों को पूर्णता ओडीएफ बनाया जाए। इसके बाद डीएम ने सिरसा कलार के चेकडैम लहार कनार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


विकास खंड कुठौंद में मंगलवार को जिलाधिकारी मन्नान अख्तर ने औचक निरीक्षण कर ओडीएफ ग्रामों की अधिकारियों से सूची मांगी और देखा कि अभी तक कितने ग्राम ओडीएफ हो पाए हैं। इसके बाद उन्होंने ब्लाक में पहुंचकर वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के बारे में समाज कल्याण सहायक विकास अधिकारी अतुल तिवारी से जानकारी ली व सामूहिक विवाह से संबधित लाभार्थियों की पत्रावली का सत्यापन किया। इसके बाद डीएम को खंड विकास अधिकारी से भी योजनाओं के विषय में पूछा।

कुठौंद ग्राम प्रधान विवेक सिंह चौहान ने डीएम से मांग की कि ग्राम पंचायत में शौचालय के लिए बजट नहीं है। इससे गांवों में शौचालय का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। उन्होंने जल्द से जल्द बजट दिए जाने की मांग की। इस पर डीएम ने उन्हें बजट उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद का भी निरीक्षण कर मरीजों से दवाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अरुण तिवारी से टीकाकरण, पल्स पोलियो अभियान आदि की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में गंदगी देख कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सिरसा क्षेत्र में चेकडैम के साथ-साथ गांव में शौचालय का सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान गांव में शौचालय में कंडे भरे देख प्रधान व सचिव को फटकारा। निरीक्षण में डीपीआरओ राज बहादुर, बीडीओ मनोज सिंह, आरई एस जेई प्रेम सिंह कश्यप, सचिव दीपू यादव, प्रधान राम करन यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीएम ने किया कुठौंद ब्लाक व सिरसाकलार के चेकडैम का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें