फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सालों से खुद को जिंदा होने का प्रमाण देने को भटक रही

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ककोर(औरैया)। एक बुजुर्ग महिला जीवित है। अफसर भी देख रहे है कि वह रोज चलकर उनके पास शिकायत लेकर आती है। मगर उसे जिंदा मानने को विभाग तैयार नहीं है। विभाग ने चार साल पहले उसे मृत घोषित कर उसकी पेंशन को भटक रही है। पेंशन पाने के लिए वह भटक रही है। आज फिर महिला ने मुख्यालय पर जाकर एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

सहार ब्लाक के गांव उपरेगा धुपकरी निवासी विकलांग महिला जानकी देवी पत्नी छोटेलाल ने एसडीएम अमित राठौर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह विकलांग है और जीवित है। इसके बावजूद पिछले वर्षों से उसको मृत दिखाकर उसकी पेंशन को बंद करा दी गई। बैंक ने भी उसे मृत घोषित कर दिया है। विभाग भी उसे जिंदा मानने को तैयार नहीं है। वह भी विभाग के कई चक्कर लगा चुकी है मगर उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही हैा। महिला ने बताया कि वह तब से लगातार भटक रही है पर उसकी कोई नहीं सुनता है। पीड़िता ने अतिरिक्त एसडीएम अमित राठौर को शिकायती पत्र देकर उसकी पेंशन चालू कराए जाने की मांग की है। एसडीएम अमित राठौर ने बताया कि मामले को दिखवा रहे है। अगर ऐसा है तो वह पेंशन फिर से चालू करवा देंगे। संबधित विभाग से जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन



- चार सालों से खुद को जिंदा होने का प्रमाण देने को भटक रही
- मृत दिखाकर विभाग ने उसकी पेंशन बंद कर दी















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































फोटो-21एयूआरपी02-शिकायती पत्र लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें