फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवारी नृत्य में डकोर द्वितीय टीम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बुंदेलखंड में प्रचलित दिवारी नृत्य की प्रतियोगिता का आयोजन राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव के आवास डकोर में हुआ। जिसमें हमीरपुर व जनपद जालौन की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर डकोर द्वितीय टीम को प्रथम आने पर 21 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
विज्ञापन


बुंदेलखंड में प्रचलित दीवारी नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यसभा सांसद यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की इस प्राचीन परंपरा को आज के युवाओं को सहेजना चाहिए। ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजनों से युवाओं में अपनी पुरानी परंपरा की जानकारी होती है।

इसके बाद कहटा और डकोर की टीमों ने चाचर नृत्य प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। बरौली हमीरपुर से आई टीम के कप्तान उत्तम के नेतृत्व में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया। फिर मकरेछा के बब्लू, ऐरी के श्रीपाल, डकोर के तंजीम खां, कुसमिलिया के राजू, चिकासी हमीरपुर के धर्मपाल की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर करतब दिखाए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में डकोर द्वितीय टीम प्रथम, कुसमिलिया व ऐरी की टीमें द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं तृतीय स्थान मकरेछा ने प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका महेश प्रजापति, देवकीनंदन कुशवाहा ने निभाई। राज्यसभा सांसद यादव व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने डकोर द्वितीय टीम को प्रथम आने पर 21 हजार रुपये, कुसमिलिया व ऐरी की टीमों को द्वितीय स्थान आने पर 11-11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया।

इसी तरह मकरेछा को तृतीय स्थान पर आने पर 51,00 रुपये का इनाम दिया गया। इसके अलावा सभी टीम के खिलाड़ियों को ड्रेसें भी बांटी। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख डकोर तेजपाल सिंह यादव, अतुल यादव, मनोज यादव, महेंद्र, विनोद, सोनू, धर्मेेंद्र, गिल्लू, अशोक बाबू, बीर सिंह सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन


-प्रतियोगिता में जालौन और हमीरपुर की आठ टीमों ने हिस्सा लिया
-प्रथम टीम को मिला 21 हजार पुरस्कार, सभी को बांटी गईं ड्रेसें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें