फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डीएम ने शुक्र वार की रात जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को हिदायत दी कि अस्पताल में मरीजों के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन


डीएम डॉ. मन्नान अख्तर शुक्र वार रात लगभग 11 बजे अचानक जिला पुरुष अस्पताल इमरजेंसी पहुंचे और वार्ड, स्टाफ वार्ड, स्टाक रजिस्टर का निरीक्षण किया। फिर मरीजों से भी बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। फिर उन्होंने ड्यूटी पर उपस्थित डॉ. आलोक से पूछा कि आपने अब तक कितने मरीज देखे हैं और उन्हें किन किन बीमारियों की वजह से लाया गया था।

इस पर डॉ. ने मरीजों की उपस्थिति रजिस्टर दिखाया, रजिस्टर व अन्य जानकारी देने पर डीएम ने संतोष जताया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सभी उपस्थित कर्मचारियों की उपस्थिति का भी रजिस्टर से मिलान किया और उन्हें चेतावनी दी, कि वह अपने काम को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से क रें।
विज्ञापन


कहा कि मरीजों के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान मुस्तैद रहें। चाहे डॉक्टर हो या कर्मचारी लापरवाही किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान फार्मासिस्ट जेपी सिंह, देवकीनंदन, मनोज व सर्वेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-डीएम ने जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण में दी हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें