अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना (औरैया)। औरैया में अधिवक्ता और लेखपाल के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्ष हड़ताल पर हैं। औरैया के वकीलों के समर्थन में गुरुवार को बिधूना तहसील के वकीलों ने भी हड़ताल कर दी। प्रशासन से मांग की है कि जल्द लेखपाल पर कार्रवाई की जाए।
तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह सेंगर व महामंत्री राकेश पांडेय ने बताया कि औरैया के वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ लेखपाल द्वारा की गई अभद्रता से वकील आक्रोशित हैं। हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रहेगी और आगे की रणनीति भी बनाई जाएगी।
अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष मुरारी लाल यादव, राम किशोर शुक्ला, कुलदीप सिंह कुशवाह, अरविंद द्विवेदी, यादवेंद्र शरण त्रिवेदी, आनंद मोहन शर्मा, सत्यभान सिंह शाक्य, राकेश सिंह चौहान, अशोक कुमार सिंह कुशवाह, कैलाश चंद्र शाक्य, अतुल कुमार तिवारी, विजय अग्निहोत्री, राजेंद्र सिंह पाल, शीलू शाक्य, रामपाल सिंह चौहान, भवन प्रकाश राजपूत आदि हड़ताल में शामिल रहे।
उधर, लेखपाल भी अधिवक्ता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज पांचवें दिन कलम बंद हड़ताल पर रहे। लेखपाल संघ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह जादौन, शिवलाल वर्मा, अमर सिंह, सुरेश सिंह यादव, तान्या, सपना, अनिल यादव, संतोष दीक्षित, प्रतिामा, लक्ष्मी, बदन सिंह, शिव पाल आदि रहे।