फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीतमल में 100 फीसदी टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में शुक्रवार को हुए टीकाकरण अभियान के तहत 1093 लक्ष्य के सापेक्ष 742 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई। सीएचसी अजीतमल में 100 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वैक्सीनेशन के दौरान 50 शय्या अस्पताल में 83 प्रतिशत, श्री गुलाब सिंह अस्पताल में 97 प्रतिशत, सीएचसी दिबियापुर प्रथम में 92 प्रतिशत, सीएचसी दिबियापुर द्वितीय में 97 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया गया। सीएचसी अयाना में 94 प्रतिशत, 100 शय्या जिला अस्पताल में 97 प्रतिशत, पीएचसी फफूंद में 99 प्रतिशत, धनवंतरी अस्पताल गेल में 93 प्रतिशत, सीएचसी बिधूना में 43 प्रतिशत, सीएचसी दिबियापुर में दूसरे चरण में 10 प्रतिशत टीकाकरण किया गया। बताया कि जिले भर में शुक्रवार को कुल 68 प्रतिशत लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें