बिधूना(औरैया)। कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ सामान्य व्यक्तियों में एंटीबॉडी बनने की जांच के लिए सोमवार को बिधूना ब्लाक क्षेत्र में 100 लोगों के सैंपल लिए गए। उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय बताए गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना के अधीक्षक डा. वीपी शाक्य के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने मढोकमीत से 24, अमृतपुर से 24 व नवादा मलखान 20 लोगों समेत 100 लोगों के सैंपल लिए।
इनमें पांच साल के बच्चे समेत बुजुर्ग भी शामिल रहे। डॉ. वीपी शाक्य ने बताया कि सर्वे के दौरान सैंपल लेने में कुछ परेशानियां आ रहीं हैं। लोगों को काफी समझाना पड़ रहा है। वैक्सीनेशन को लेकर फैलाई गई भ्रांतियों के कारण लोग भयभीत हैं। गांवों में टीम पहुंचते ही लोग इधर-उधर हो जाते हैं।