संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। परिषदीय स्कूल के 100 बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के लिए गुरुवार सुबह बस से खंड शिक्षा अधिकारी अजय विक्रम सिंह ने हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। 10 शिक्षकों की देखरेख में इन बच्चों को इटावा के लिए भेजा गया।
ब्लाॅक स्तरीय एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत औरैया ग्रामीण बीआरसी के परिषदीय स्कूलों के इच्छुक 100 बच्चों को गुरुवार को बस से भेजा। 10 शिक्षकों की देखरेख में बच्चों को वृंदा ईको पार्क महेवा व जय गुरुदेव मंदिर भर्थना इटावा को दिखाया जाएगा। गुरुवार सुबह बीईओ औरैया ग्रामीण अजय विक्रम सिंह ने हरी झंडी दिखाई।
इस दौरान बस में सवार शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से जरूरी इंतजाम पुख्ता करने के लिए कहा गया। इस मौके पर ओम नरायण दुबे, अभिषेक, अश्वनी त्रिपाठी, सत्यम दुबे, अतुल मिश्रा, बृजेंद्र बाबू, रीता दुबे, नीरज समेत बीआरसी के कर्मचारी मौजूद रहे।