फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुरवा आशा में 14 में से 10 हैंडपंप खराब

Sun, 18 May 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। गांव पुरवा आशा में पानी की किल्लत है। प्रधान और सचिव की लापरवाही से गांव में लगे 14 में से 10 हैंडपंप खराब पड़े हैं। इस कारण लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने इन्हें सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक अछल्दा की ग्राम पंचायत पुरवा आशा की आबादी दो हजार के करीब है। इसमें 14 हैंडपंप लगे हुए हैं। गर्मी बढ़ते ही एक-एक करके 10 हैंडपंप खराब हो चुके हैं। गांव निवासी सतीश पांडेय, अश्वनी, श्रीकांत, रामू तिवारी, गोरेलाल गुप्ता आदि ने बताया कि प्रधान और सचिव से कई बार हैंडपंप सही कराने के लिए कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
बताया कि गांव में मात्र चार हैंडपंप ही पानी दे रहे हैं। इस संबंध में एडीओ पंचायत अछल्दा गौरवेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में जो भी हैंडपंप खराब हैं, उन्हें जल्द दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें