फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिड़ंत के बाद खड्ड में गिरीं बैंगरआर और ऑटो, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के सहार-बिधूना मार्ग पर ऑटो और कार में भिड़ंत हो गई। इसमें ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कानपुर देहात के थाना बरौर हैदरपुर अंडमा निवासी शिवशंकर सिंह रविवार को पुत्री को मायके उमरी छोड़कर आटो से साले रूपराम निवासी चमनापुर थाना घाटमपुर कानपुर नगर के साथ घर लौट रहे थे। ऑटो पवन पाल चला रहा था। बिधूना-सहार मार्ग पर स्थित डोडापुर के सामने तेज रफ्तार कार ऑटो से भिड़ गई। टक्कर लगने के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे।
विज्ञापन

ऑटो सवार घायलों को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों रूपराम (35) को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल पवन और शिव शंकर की हालत को गंभीर बता सैफई रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि परिजनों के आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें