फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मेन बात यह है कि गुड्डू मुस्लिम..' हत्या से पहले अशरफ के ये थे आखिरी शब्द, 14 सेकंड में खेल खत्म

Sun, 16 Apr 2023 12:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल में जांच कराने के दौरान माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के पास दोनों की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
अतीक और अशरफ की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की काल्विन हॉस्पिटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दोनों को प्रयागराज में मेडिकल कराने के लिए लाए गए थे। तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने नारे लगाते हुए फायरिंग की।
विज्ञापन


घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस तैनाती कर दी गई है। पूरा इलाका छावनी में तब्दील है। एसटीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। शनिवार की रात को पुलिस दोनों का मेडिकल कराने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। इसी दौरान पुलिस सुरक्षा घेरे में घुसकर तीन हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की।

अंधाधुंध गोलीबारी से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई। गोली लगते ही अतीक और अशरद मौके पर ढेर हो गए। आपको बता दें कि शनिवार की रात को हमला उस वक्त हुआ जब माफिया अतीक और उसका भाई अशरफ मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


गुड्डू मुस्लिम को लेकर अशरफ सिर्फ इतना कह पाया कि 'मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम' तभी एक हमलावर ने माफिया अतीक के सिर से सटाकर गोली मार दी। इसी दौरान अशरफ को भी गोली मार दी। हमलावरों ने गोलीबारी करने के बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। हमले में एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है। 
Trending Videos

बाइक सवार मीडिया कर्मी बनकर आए तीन युवक और गोली मारकर भाग निकले
बताया जा रहा है एक बाइक पर सवार होकर तीन मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे और गोली मारकर भाग निकले। दोनों की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देकर भाग निकले। वारदात में एक सिपाही भी घायल हो गया है। घटना से पूरे शहर में कोहराम मच गया है। दोनो को मेडिकल चेकअप के लिए कॉल्विन ले जाया गया था। इसी दौरान वारदात हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें