फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13000 फीट पर सेना बनाएगी 20 किमी का रास्ता

Thu, 11 Jul 2013 07:45 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में आयी भारी तबाही के कारण केदारनाथ के आसपास अब भी फंसे लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए सेना 20 किलोमीटर का नया रास्ता बनाएगी।
विज्ञापन


केदारनाथ में इतनी भीषण तबाही आयी थी कि यहां सेना के हेलीकॉप्टर मदद नहीं पहुंचा पा रहे हैं। वहां पहुंचने का रास्ता भी पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है।

ऐसे में बचे हुए स्थानीय लोगों और तीर्थ यात्रियों तक मदद पहुंचाने के लिए सेना ने नया रास्ता बनाने का काम तेजी से शुरू कर दिया है।

यह नया रास्ता 13000 फीट की ऊंचाई पर सोनप्रयाग-गोमकर-देव विष्णु-धनगज गिरी होकर केदारनाथ तक जाएगा।

स्थानीय जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की मांग पर लखनऊ स्थित सूर्या कमांड के जवान केदारनाथ पर आम जीवन बहाल करने के लिए नया मार्ग बनाने जा रहे हैं।

बड़ी मुश्किलों का सामना करते हुए सोनप्रयाग में वासुकी गंगा पर 10 जुलाई को पुल बन गया है। चार अधिकारियों सहित इंजीनियरिंग कोर के 21 जवानों ने गोमकारा नदी तक रास्ता बना लिया है।
विज्ञापन


यह टीम केदारनाथ-देव विष्णु मार्ग को खोलने का प्रयास कर रही है। इस टीम को मदद देने के लिए सेना की एक टुकड़ी ने गोमकारा के पास आगे का रास्ता बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें