फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में जोया के युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। गुजरात में चाचा और भाई के साथ सैलून में काम करने वाले जोया के युवक ने फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन गुजरात के लिए रवाना हो गए। शव को गांव लाकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ककराली माफी गांव में किसान अनीस खलीफा का परिवार रहता है। उनका छोटा भाई रिजवान, दो बेटे नदीम और जुनैद उर्फ शाहरुख गुजरात के जिला महीसागर क्षेत्र में सैलून चलाते हैं। कुछ ही दूरी पर मकान है और परिवार के साथ वहीं रहते हैं। शनिवार को एक भाई नदीम परिवार के साथ गांव आ गया था। रविवार की सुबह चाचा रिजवान सैलून पर चले गए थे। इस दौरान जुनैद उर्फ शाहरुख घर पर अकेला था। तभी उसने कमरे में गले में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही उसके चाचा रिजवान ने मौके पर पहुंच गए। भतीजे जुनैद को फंदे से नीचे उतारा। मौत की खबर मिलते ही गांव में परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन गुजरात पहुंचे। मंगलवार को गुजरात से शव लेकर गांव आए और सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। मां नसीमा और परिवार के अन्य लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें