खुंगावली के निकट हाईवे किनारे खड़े युवक को गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस ने टक्करमार दी। युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। उसके परिजन और ग्रामीण भी एकत्र हो गए। कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बस को पकड़ और चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव खुंगावली निवासी 28 वर्षीय कलुवा पुत्र उदय सिंह मंगलवार की रात हाईवे स्थित एक होटल पर आया। परिजनों के मुताबिक होटल पर खाना खाने के बाद वह नौबजे गांव जाने के लिए हाईवे पार करने को किनारे खड़ा था। इसी दौरान गजरौलाकी दिशा से जा रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस ने कलुवा को टक्करमार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुन ग्रामीण और परिजन एकत्र हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस पहुंच गई। हादसे की जानकारी ली। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि उसके चाचा सतीश की तहरीर पर गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस के चालक लाखन सिंह निवासी चक रुस्तमपुर के खिलाफ तेजी एवं लापरवाही से बस चलाने, जिससे युवक की मौत हो जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बस को पकड़ लिया और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बस को पकड़े जाने और चालक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बताया कि चालक का चालान किया जाएगा।