फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र को विकसित बनाने में योगदान दें युवा : डॉ. राजकिशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जेएस हिंदू पीजी कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय बजट में कौशल को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा किए गए प्रयास के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में डॉ. राज किशोर शुक्ल ने सरकार द्वारा केंद्रीय बजट में युवाओं को जो सुविधाएं दी गई हैं, उनके विषय में जानकारी दी गई। बताया कि विकसित युवा ही विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे सकता है। छात्र-छात्राएं सरकार द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करके स्वयं को और अपने राष्ट्र को विकसित करने का प्रयास करें। डॉ. पीयूष कुमार शर्मा ने भारतीय वायु सेवा की अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर वायु इनटेक की भर्ती के संबंध में भी जानकारी दी। भर्ती में प्रतिभा का प्रदर्शन करके स्वयं को और देश की वायु सेवा को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें