फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आभूषण व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस में वरीयता देने की मांग

Tue, 05 Aug 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। राष्ट्रीय सोनार समाज संगठन की बैठक में आभूषण कारोबार से जुड़े व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस में वरीयता देने व स्वर्णकला बोर्ड का गठन करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा के आवास पर आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने कहा कि आभूषण कारोबार से जुड़े व्यापारियों को हमेशा खतरा रहता है। कीमती वस्तुओं का व्यापार करने के कारण असामाजिक तत्वों की नजर उन पर रहती है। उन्होंने सरकार से मांग की कि आभूषण कारोबारियों को शस्त्र लाइसेंस में वरीयता प्रदान की जाए। उन्होंने स्वर्णकला बोर्ड के गठन की मांग भी की।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने सरकार से मांग की कि स्वर्णकार समाज के शिक्षित बेरोजगार युवकों को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। बैठक में अभियान चलाकर समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में श्याम सुंदर वर्मा, नवीन वर्मा, नवनीत वर्मा, ललित वर्मा, सुभाष वर्मा, रजत वर्मा, राजकुमार वर्मा, आकाश वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें