सड़क दुर्घटना में मारे गए खेम सिंह के परिजन विलाप करते हुए व फाइल फोटो
- फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा(अमरोहा)। नगर के मोहल्ला चामुंडा में रहने वाले एक युवक की जनपद बिजनौर के थाना शिवाला कला के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
मोहल्ला चामुंडा में रहने वाले खेम सिंह प्रजापति (38) साल मंगलवार की रात नूरपुर क्षेत्र में एक वैवाहिक समारोह में अपने साढ़ू के साथ शामिल होने गए थे। रात लगभग 8:30 बजे दोनों बाइक से वापस आ रहे थे। ग्राम रतनगढ़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। खेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साढ़ू अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने खेम सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनिल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रात को ही परिजन बिजनौर के लिए रवाना हो गए। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद खेम सिंह का शरीर घर वापस आया खेम सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था उसके छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं।
सड़क दुर्घटना में मारे गए खेम सिंह के परिजन विलाप करते हुए व फाइल फोटो- फोटो : DHANAURA