रजबपुर(अमरोहा)। हापुड़ क्षेत्र में काली नदी के पास ततारपुर ओवरब्रिज पर शुक्रवार शाम अर्टिगा कार में पीछे से बाइक टकराने से रजबपुर के असावर गांव निवासी कुलविंद्र (38) की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
अजब सिंह का बेटा कुलविंद्र शुक्रवार शाम करीब चार बजे बाइक से ततारपुर ओवरब्रिज से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक आगे चल रही अर्टिगा कार से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल कुलविंद्र को एंबुलेंस से सीएचसी गढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई हापुड़ पुलिस के स्तर से की जाएगी।