फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पानी पीने के बहाने घर में घुसा युवक, महिला से चाकू के बल पर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पानी पीने के बहाने घर में दाखिल हुए युवक पर महिला ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुत्रवधू के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। सूचना पर डायल-112 पुलिस पहुंची। महिला ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रथमदृष्टया घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। महिला के मुताबिक, वह चचेरी सास और पुत्रवधू के साथ आंगन में बैठी थी। तभी एक युवक प्यास लगने की बात कहकर पानी मांगने पहुंचा। पुत्रवधू पानी लेने चली गई और चचेरी सास अपने घर चली गई। आरोप है कि पानी पीने के बाद युवक ने दोबारा पानी मांगा। पुत्रवधू के पानी लेने जाने पर युवक महिला को कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर लिया। महिला ने चाकू दिखाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुत्रवधू के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला।
महिला ने कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में उसने शहर कोतवाली में तहरीर दी। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें